जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम के पुराने कार्यालय की जमीन का उपयोग अब व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। निगम ने यहां कॉमर्शियल बिल्डिंग विकसित करने की योजना तैयार कर ली है। जल्द ही प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। योजना पर सहमति बनने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। निगम अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित भवन जी प्लस फोर यानी भूतल समेत चार मंजिला होगा। इसके निर्माण पर करीब ढाई करोड़ खर्च होने का अनुमान है। भवन में मैरेज हॉल, दुकानें, निगम के काउंटर और कार्यालय के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा लोगों की जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाएं भी विकसित करने की योजना है। अधिकारियों का कहना है कि भवन को आधुनिक और व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा, ताकि इसका उपयोग निगम की आ...