जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। शहर में भव्य कांवर यात्रा का आयोजन 23 अगस्त को किया जाएगा। श्रीश्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर, महाराजा अग्रसेन मार्ग साकची एवं मारवाड़ी समाज काशीडीह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में मारवाड़ी सम्मेलन की विभिन्न शाखाओं का सहयोग कांवर यात्रा का शुभारंभ रविवार सुबह 7 बजे स्वर्णरेखा नदी तट मानगो से होगा। बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं श्रद्धालु स्वर्णरेखा नदी से पवित्र जल उठाकर कांवर के साथ साकची स्थित श्रीश्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर, महाराजा अग्रसेन मार्ग के लिए प्रस्थान करेंगे।श्रद्धालु भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक करेंगे तथा मंदिर परिसर में आयोजित भव्य महाआरती में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: 27वीं कांवर पदयात्रा को लेकर अग्रसेन भवन में आम बैठक, त...