जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम चुनाव से पहले प्रकाशित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निविदा को बिना कारण रद्द करने पर गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लोक निर्माण संहिता (पीडब्ल्यूडी कोड) के प्रावधानों के विपरीत बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सरयू ने कहा कि पीडब्ल्यूडी कोड निविदा निष्पादन की आधारभूत संहिता है, जिसके अनुसार सबसे कम दर (एल-1) वाले निविदादाता को कार्य आवंटित किया जाता है। यदि वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य ग्रहण नहीं करता, तभी क्रमवार अन्य विकल्प अपनाए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मानगो नगर निगम ने इस प्रक्रिया का पालन किए बिना निविदाएं रद्द कर दीं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो के 16 घरों पर कार्रवाई के मामले में सरयू न...