जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार देर रात मानगो थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडों, अभिलेखों, बीट पुलिसिंग और पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की जानकारी ली। थाना परिसर, हाजत और सिरिस्ता का भी निरीक्षण हुआ। साफ-सफाई और रख-रखाव को लेकर निर्देश दिए गए। निरीक्षण में दुर्गापूजा को लेकर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों को अड्डेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया। अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।लंबित कांडों की समीक्षा में मामलों के त्वरित निष्पादन को कहा गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: शहर में चोरी, छिनतई व अड्डाबाजी रोकने पर हुआ ...