Jamshedpur News: मानगो गांधी मैदान में गांधी जी की प्रतिष्ठा का हो रहा हनन : सरयू राय
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: मानगो गांधी मैदान में नगर निगम की गाड़ियां और कूड़ा-कचरा रखे जाने पर विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम पर नाराजगी जताई। मंगलवार को गांधी मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने कहा कि गांधी जी की प्रतिमा, गांधी जी के नाम पर संचालित स्कूल और चिल्ड्रेन पार्क के आसपास गंदगी और निगम की गाड़ियों का जमावड़ा आपत्तिजनक है। उन्होंने गांधी जयंती तक पूरे इलाके की सफाई कराने और दुर्गापूजा तक व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। सरयू राय ने कहा कि मानगो गांधी मैदान में ही गांधी जी की प्रतिष्ठा का हनन हो रहा है। पूजा समिति के सदस्यों ने उन्हें वह स्थान दिखाया, जहां इस वर्ष दुर्गापूजा होनी है। मैदान में निगम की गाड़ियां खड़ी थीं और कई जगह कूड़ा पड़ा था। उन्होंने कहा कि गांधी जी की प्रतिमा के आसपास ऐसी स्थिति उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.