जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो स्थित उलीडीह खड़िया बस्ती में देवदास गौड़ की हत्या पुलिस ने केस डायरी कोर्ट में पेश नहीं किया। इससे आरोपी नीरज प्रधान की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले में सुनवाई के लिए जिला जज की अदालत में 23 अगस्त निर्धारित हुआ है। सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र निवासी प्रभु प्रधान ने 17 जून 2026 को थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था। बुधवार को ही बिष्टूपुर पुलिस द्वारा बुधवार को आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह हत्याकांड में केस डायरी नहीं देने से एडीजे-2 की अदालत में डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 18 अगस्त तक टल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...