जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित आदर्शनगर रोड नंबर एक की संकरी गली में शनिवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। बिल्डिंग मटेरियल लदे एक हाइवा के घुसने और टक्कर मारने से बिजली के दो खंभे टूटकर गिर गए। इनमें से एक खंभा संजय दंडपात के घर पर जा गिरा। घटना के बाद शॉर्ट सर्किट भी हुआ। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना सुबह करीब 4.45 बजे की है। हाइवा की टक्कर से खंभे टूटने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद इलाके की बिजली कटवाई गई। हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी गई। घटना के समय संजय परिवार के साथ घर में सो रहे थे। पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें जगाया, तब उन्हें जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि टूटे दो खंभों में से एक ...