जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला सचिव डॉक्टर सौरभ चौधरी ने बताया कि वे लोग संयुक्त मेडिकल आंदोलन चलाने जा रहे हैं। इसमें 10 चिकित्सा संगठन एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि इससे मरीज को कई लाभ होंगे। वहीं डॉक्टर एवं मरीज पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान भी आपातकालीन एवं जीवन रक्षक सेवाएं पूर्वक जारी रहेंगी। मरीज को आवश्यक एवं आपातकालीन उपचार में कोई भी बड़ा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी मांग केवल डॉक्टर के लिए नहीं बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत बनाने और अंततः मरीजों के हितों की रक्षा के लिए है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: झारखंड में डॉक्टरों का चरणबद्ध आ...