जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी निवासी महिला रेलकर्मी एम भवानी से लूट का प्रयास करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कृष्णा मछुआ के रूप में हुई है। एम भवानी के बयान पर कृष्णा मछुआ और रेहान उर्फ लुलुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार को एम भवानी काम से लौट रही थीं। घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...