जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने रेलवे एक्ट के तहत दर्जनभर लोगों को विभिन्न आरोप में पकड़ा जबकि शनिवार को तीन वारंटियों को भी पकड़कर जेल भेजा है। बताया जाता है कि, सभी वारंटी आरोपी रेल संपत्ति चोरी के मामले में फरार चल रहे थे। वहीं, रेलवे एक्ट में महिला और दिव्यांग बोगी में चढ़ने वालों के साथ ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचने वाला एक अवैध वेंडर भी शामिल है। मालूम हो कि यात्री सुविधा और सुरक्षा के तहत आरपीएफ के जवान वाणिज्य कर्मचारियों के साथ स्टेशन पर लगातार औचक जांच अभियान चलाते हैं। इससे रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार लोगों से जुर्माना भी वसूल जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...