Jamshedpur News: महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करता रहेगा चैम्बर : मानव केडिया
जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित दीपावली ट्रेड फेयर को दूसरे दिन शहर के काफी लोग पहुंचे। शहरवासी एवं चैंबर के सदस्य सपरिवार मेले में पहुंचे और विभिन्न स्टॉल का भ्रमण कर दीपावली की खरीदारी की। इससे स्टॉल संचालकों में उत्साह देखने को मिला। मेले में जमशेदपुर विमेंस क्लब की अध्यक्ष रीना वैदगिरि एवं पूर्व प्रोफेसर तथा पूर्व मिसेज झारखंड आरती निझावन पहुंची। उन्होंने विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में चैंबर की पहल की सराहना की। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि ट्रेड फेयर का उद्देश्य महिला उद्यमियों एवं स्थानीय कारोबारियों को अपने उत्पाद के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Dhanba...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.