Jamshedpur News: महासभा ने हरिवंश सिंह को श्रद्धांजलि दी
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने बुधवार को जिला अध्यक्ष रामबाबू सिंह के आवास पर शोक सभा आयोजित की। सभा के वरिष्ठ नेता हरिवंश कुमार सिंह के 13 जुलाई को 88 वर्ष की आयु में निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत लंबे समय से बीमार थे। शोक सभा में कमला दांत सिंह, रंजीत सिंह, उपेनु सिंह, दीपेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुबोध कुमार सिंह, रणविक्रम सिंह, जयको सिट, तथा अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने सांत्वना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.