जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: नक्सली संगठन को गोलियों की खेप सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ निवासी पूर्व जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक उपलब्ध कराता था। महाराज पुलिस के एक व्यक्ति के माध्यम से गोलियां हासिल कर संगठन तक पहुंचाता था। एक गोली करीब 500 रुपये में आपूर्ति की जाती थी। यह खुलासा नक्सली सचिन ने पुलिस की पूछताछ में किया है। उसने यह भी दावा किया कि इस नेटवर्क के जरिए महाराज ने दो करोड़ से अधिक की कमाई की। इसी रकम से उसने चांडिल क्षेत्र में नर्सिंग होम खोला और जमशेदपुर में कई फ्लैट भी खरीदा। पश्चिम बंगाल पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व जोनल कमांडर सचिन के इन दावों के बाद झारखंड पुलिस की ओर से महाराज प्रमाणिक की कथित संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की जांच करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, नर्सिंग होम, फ्लैट और दो क...