Jamshedpur News: महाप्रभु की बहुड़ा रथयात्रा में भक्तों ने दिखाया उत्साह
जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: फोटो है: पटमदा। कमलपुर के गोपालपुर गांव स्थित मौसीबाड़ी से जगन्नाथ महाप्रभु की बाहुड़ा (घुरती) रथयात्रा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे निकाली गई। जगन्नाथ महाप्रभु अपने भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ घर लौटे। दगड़ीगोड़ा स्थित श्री श्री हरि साधना आश्रम में बने महाप्रभु की धाम में महाप्रभु का स्वागत हुआ।इसमें सैकड़ों श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन एवं जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ झूमते गाते शामिल हुए। दोपहर तीन बजे जैसे ही रथ मौसीबाड़ी से आगे बढ़ा, पूरा इलाका जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा। रथयात्रा जब काटिन बाजार पहुंची तो श्रद्धालुओं की भीड़ दोगुनी हो गई। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे श्रद्धा के साथ भगवान का रथ खींचने के लिए उत्साहित नजर आए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मासीबाड़ी से रथ पर सवार होकर भगवान जगन्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.