जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले समेत पूरे कोल्हान प्रमंडल में मर्ज किए गए सरकारी स्कूलों के ताले अब तक नहीं खुल पाए हैं। राज्य सरकार ने कम छात्र संख्या का हवाला देकर पूर्व में जमशेदपुर के 44 समेत पूरे जिले के करीब 387 और पूरे प्रमंडल के सैकड़ों स्कूलों को बंद कर दिया था। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद नजदीकी स्कूलों में विलय कर दिया गया था। स्कूलों के अचानक बंद होने और विलय के कारण बच्चों के लिए स्कूल पहुंचने की दूरी बढ़ गई। इसका सबसे अधिक असर गरीब और ग्रामीण इलाकों के बच्चों पर पड़ा। कई बच्चों ने दूरी बढ़ने के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

स्कूलों को फिर से खोलने की योजना आम लोगों और अभिभावकों की लगातार शिकायतों को देखते हुए तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने पिछले...