जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर स्थित मद्रासी सम्मेलनी परिसर में शनिवार को भगवान श्री वेंकटेश्वर (श्री बालाजी) की लक्षार्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद भगवान वेंकटेश्वर की एक लाख बार पूजा-अर्चना की गई। लक्षार्चना के बाद पंडितों द्वारा हवन कराया गया। इसके बाद महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। समापन पर सैकड़ों भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मद्रासी सम्मेलनी ट्रस्ट एवं कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ट्रस्ट के सचिव एस. सुब्रमण्यम, एम.एस.वी. शिवा, एस. शेषाद्रि, बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के सदस्य ए.आर. गोपालन, कमेटी अध्यक्ष एस. रमेश, उपाध्यक्ष शिव कुमार, सचिव एन. श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष ...