जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मद्रासी सम्मेलनी ने शहर के जरूरतमंद एवं मेधावी स्कूली बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए 2 लाख 33 हजार 300 रुपये की सहायता राशि बांटी। बिष्टुपुर स्थित संस्था के सभागार में आयोजित 24वें पुस्तक अनुदान समारोह में शहर के 11 स्कूलों के बच्चों को यह राशि दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि डीबीएमएस स्कूल के वित्त विभाग के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर ने बच्चों के बीच सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य संस्थाओं को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।मद्रासी सम्मेलनी द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने की परंपरा 1992-93 में संस्था के प्लेटिनम जुबली वर्ष से चली आ रही है। इस कड़ी में यह 24वां आयोजन था।समारोह में पांच प्रोजेक्ट स्कूलों को क...