जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में सेक्स वर्कर, बेघरों, वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों आदि को जोड़ने पर निर्वाचन आयोग का काफी जोर है। इसके आलोक में राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने पूर्वी सिंहभूम सहित सभी जिलों के उपायुक्त को जरूरी निर्देश जारी किये हैं। सेक्स वर्कर को वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए राज्य स्तर पर झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी एवं जिलास्तर पर जिला एड्स कंट्रोल पदाधिकारी सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी तथा इनसे संबद्ध एनजीओ से मदद ली जानी है। संबंधित सेक्स वर्कर की जन्म तिथि, सामान्य निवास एवं घोषणा पत्र के साथ दिये जाने वाले दस्तावेज उपलब्ध रहने या उनके माता-पिता से संबंधित प्रमाणपत्र रहने पर पूर्व निर्धारित निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जन्मतिथि, निवास और घो...