जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- मतदाता सूची पुनरीक्षण की बैठकें Jamshedpur News: जमशेदपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 4 और 18 नवंबर को बीएलओ, बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला की पांचवीं एवं छठी बैठक आयोजित की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होने वाली इन बैठकों में नोटिस और सत्यापन की प्रक्रिया से जुड़े मतदाताओं तथा सुनवाई के बाद अपात्र पाए गए व्यक्तियों की मतदान केंद्रवार सूची सार्वजनिक की जाएगी। बीएलए-2 और आम नागरिकों से सुझाव एवं आपत्तियां भी ली जाएंगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 4 नवंबर को सुबह 11 बजे से पांचवीं बैठक होगी। इसमें प्रपत्र-2 में दर्ज उन मतदाताओं की नामवार सूची पढ़कर सुनाई जाएगी, जिनके संबंध में नोटिस और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। बैठक में मौजूद बीएलए-2, चुनाव पाठशाला के सदस्यों और आम नाग...