Jamshedpur News: भुईयांडीह गोलचक्कर पर स्टील प्लेट लदा ट्रेलर
जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भुइयांडीह गोलचक्कर के पास गुरुवार तड़के स्टील प्लेट से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर सिदगोड़ा की ओर से भुइयांडीह होते हुए गुजर रहा था। गोलचक्कर के पास पहुंचने पर वाहन की रफ्तार तेज थी। इस दौरान चालक ट्रेलर पर नियंत्रण खो बैठा और भारी वाहन बीच सड़क पर पलट गया। ट्रेलर पलटते ही उसमें लदी स्टील प्लेटें सड़क पर बिखर गईं। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने का प्रयास शुरू किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: भुइयांडीह में स्टील प्लेट लदा ट्रेलर पलटा क्रेन की मदद से पल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.