जमशेदपुर, जुलाई 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सीतारामडेरा के भुइयांडीह में सोमवार को एक शातिर आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस को देखते ही लूट, छिनतई और साइबर अपराध का आरोपी अभिषेक कुमार पांच मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया और कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। बाद में वह दो इमारतों के बीच बनी संकरी जगह में जा छिपा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बांस की सीढ़ी के सहारे उसे सुरक्षित नीचे उतारकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान नीतिबाग कॉलोनी में अफरातफरी मची रही। आरोपी की धमकी के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान अभिषेक दो इमारतों के बीच बनी संकरी जगह में जाकर छिप गया।...