जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का बुधवार को निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। सुबह 11 बजे छायानगर में शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे, रास्ते में सीने में दर्द शुरू हुआ तो उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर सुनने के बाद पूर्व सीएम रघुवर दास सहित संगठन के वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...