जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक मोर्चेबंदी तेज कर दी है। इस कड़ी में 5 नवंबर को जमशेदपुर में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। पार्टी इसे विपक्ष के विरोध प्रदर्शन और संवैधानिक संस्थाओं पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब के रूप में जनता के बीच ले जाने की तैयारी कर रही है। पदयात्रा साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आमबागान) से शुरू होगी। इसमें धनबाद के विधायक राज सिन्हा समेत केंद्रीय नेतृत्व के प्रमुख नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है। तैयारियों को लेकर शनिवार को बिष्टूपुर के क्यू रोड स्थित कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम जिला की संयुक्त बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Gridih News: लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को लेकर भाजपा अटका मंडल की बैठक महानगर अ...