जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: कदमा थाना के रामनगर रोड नंबर-5 में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोड नंबर-5, मकान संख्या-4 निवासी गौतम सेतुआ ने कदमा थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 20 जुलाई की शाम करीब 5.30 बजे उनके बड़े भाई विजय सेतुआ, उनकी पत्नी शोभा राजी, पुत्र ऋषिकेश सेतुआ और पुत्रवधू वर्षा ने उनपर और उनके बेटे अमर कुमार सेतुआ पर हमला कर दिया। आरोप है कि चारों ने मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों से पूछताछ शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि हमले में उनके चेहरे पर गंभीर चोट लगी, जबकि उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भ...