जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल से लैपटॉप चोरी के मामले में एमजीएम थाना पुलिस ने मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी पवन कुमार (30) को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया डेल कंपनी का लैपटॉप उसके घर से बरामद किया गया। पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि हॉस्टल के कमरा संख्या 403 निवासी सर्वेश मीणा के कमरे से लैपटॉप चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर पवन की पहचान की गयी। इसके बाद उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पवन ने चोरी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह पूर्व में ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय था। 28 मार्च की रात डिलीवरी देने हॉस्टल गया था। लौटते समय खुले कमरे में लैपटॉप देखकर उसने उसे बैग में रख लिया और घर...