जमशेदपुर, अगस्त 7 -- Jamshedpur News: मानगो थाना पुलिस ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार दीपक सिंह उर्फ छोटू से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गई है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस तामोलिया निवासी शिवाजी गोप उर्फ नाडू और जम्बू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, दोनों अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि वह कितने समय से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा था, अबतक कितनी बार खेप मंगाई गई और उसके संपर्क में अन्य कौन-कौन लोग थे। उसके मोबाइल और कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्थानीय युवाओं को ब्राउन शुगर बेचता था। पुलिस को आश...