Jamshedpur News: ब्रह्मर्षि विकास मंच छठ व्रतियों की सहायता के लिए लगाएगा शिविर
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की ओर से सोमवार को विद्यापतिनगर स्थित केंद्रीय कार्यालय में बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सभा में अतिथियों ने श्री बाबू के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने किया। बैठक में छठ महापर्व के दौरान व्रतियों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत मंच की क्षेत्रीय इकाइयां अपने-अपने छठ घाटों पर बैनर लगाकर साफ-सफाई करेंगी और सहायता शिविर लगाएंगी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.