जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।बोधि सोसाइटी, जमशेदपुर की ओर से दस दिवसीय विपस्सना ध्यान शिविर का समापन एवं त्रैमासिक वर्षावास उपोसथ संघदान समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न बौद्ध विहारों से पधारे भिक्षुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में भारतीय संघराज भिक्षु महासभा के उप-संघराज परम पूज्य भदंत डॉ. रत्नश्री महाथेरो सहित भदंत डॉ. सुमनपाल महाथेरो, भदंत पवित्रश्री भिक्खु, भदंत अरूपानंद भिक्खु, भदंत डॉ. बुद्धपाल महाथेरो और भदंत परमानंद भिक्खु उपस्थित रहे। शिविर में साधकों ने दस दिनों तक आर्य मौन का पालन करते हुए प्रतिदिन सुबह चार बजे से रात नौ बजे तक अनुशासित ध्यान-साधना की। विपस्सना आचार्य पराग पटेल और सहायक आचार्य डॉ. तापस बरुआ ने साधकों को मार्गदर्शन दिया।आयोजकों न...