जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: बोड़ाम थाना क्षेत्र के जामबनी गांव में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन से टकराकर मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे भूला-भुईयांसिनान मुख्य सड़क पर हुआ। मृतक की पहचान भूला गांव निवासी युधिष्ठिर महतो के इकलौते पुत्र सुजय महतो (19) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुजय रविवार रात अपने पुराने घर जामबनी गया था। सोमवार सुबह वह मोपेड से अपने वर्तमान घर भूला डुंगरी लौट रहा था। इसी दौरान जामबनी गांव के पास उसकी मोपेड सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुजय के सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा। कुछ ही देर में घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पाकर पहुंची बोड़ाम पुलिस ने शव को...