Jamshedpur News: बोड़ाम में वज्रपात से पोल्ट्री फार्म संचालक की मौत
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: बोड़ाम थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में गुरुवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से पोल्ट्री फार्म संचालक निर्मल दास (52) की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। तेज बारिश के दौरान निर्मल दास अपने पोल्ट्री फार्म के शेड के अंदर कुर्सी पर बैठे थे। इस दौरान तेज धमाके के साथ एस्बेस्टस की छत पर वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निर्मल दास के अनुज दीपक दास ने बताया कि वह अन्य दिनों की तरह पोल्ट्री फार्म में का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.