Jamshedpur News: बोड़ाम में लगा शिविर, 105 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: पटमदा। आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम के परिसर में रविवार को एसटी, एससी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान किया। सोसाइटी के इस आठवें रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि कैप्टन डॉ. सुरेश कुमार सैनी, विशिष्ट अतिथियों में पटमदा के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो और मुखिया रूपा सिंह सरदार उपस्थित होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। मौके पर स्वपन महतो, ललिता महतो, प्रबोध महतो, पंचानन महतो, आदित्य महतो, तरुण महतो, आशुतोष महतो, नीलकमल महतो, गणेश चंद्र महतो, हिमांशु महतो, यादव महतो, महापद सिंह, परमेश्वर महतो, महेश, बबलू स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.