Jamshedpur News: बोड़ाम में दुकानदारों से रंगदारी मांगने में 3 संदिग्ध युवकों की धुनाई
जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: बोड़ाम प्रखंड के भूला मोड़ और बारियादा गांव में बुधवार को चार-पांच दुकानों में घुसकर दुकानदारों को परेशान करने और रंगदारी मांगने के आरोप में तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। बाद में उन्हें बोड़ाम थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि तीनों व्यक्ति अलग-अलग दुकानों में पहुंचकर दुकानदारों को एक ही तरह से अपनी बातों में उलझाकर परेशान कर रहे थे। इसके बाद वे दुकानदारों से पैसे मांगने लगे। लगातार कई दुकानों में इसी तरह की गतिविधियां सामने आने पर दुकानदारों को संदेह हुआ। उन्होंने आपस में जानकारी साझा की और लोगों की मदद से तीनों को पकड़ लिया। तीनों को पकड़ने के बाद लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की। बाद में उन्हें बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार के हवाले कर दिया गया। पुलिस तीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.