जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: बोड़ाम थाना क्षेत्र के टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर हलुदबनी पुलिस कैंप के पास शनिवार सुबह कार और बाइक की टक्कर में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे घुस गई और कार उसे कई फीट तक घसीटते हुए ले गई। घायलों को बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बोंटा गांव निवासी सुकदेव सिंह की मौत हो गई। घायल असित महतो का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पगदा की सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने भी तोड़ा दमहादसे की वजह और घटनाक्रम सूत्रों के अनुसार, कार पर सवार एक ही परिवार के कई सदस्य जमशेदपुर से पटमदा बाजार लौट रहे थे। वहीं, बोंटा ग...