Jamshedpur News: बोड़ाम में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किशोर गंभीर
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: बोड़ाम थाना क्षेत्र के दलमा पहाड़ियों के बीच बसे कोंकाधासा गांव में रविवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना करीब पांच बजे हुई। दीपक सिंह (15) और फतू सिंह (17) को परिजन करीब दो घंटे बाद एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी मंगल सिंह ने बताया कि वह एक अन्य युवक के साथ भैंस चरा रहे थे। दीपक और फतू घर से करीब 300 मीटर दूर तालाब नहाने गए थे। बारिश शुरू होने पर चारों तालाब के पास कुसुम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और बिजली दीपक व फतू को चपेट में ले ली। दोनों झुलसकर बेहोश हो गए। मंगल सिंह और अन्य युवक बाल-बाल बचे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। घायलों को स्थानीय स्तर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.