Jamshedpur News: बोड़ाम बाजार में पाइपलाइन फटी, सड़क पर जलजमाव से राहगीर परेशान
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: बोड़ाम बाजार स्थित मुख्य सड़क पर राजकुमार प्रामाणिक की कपड़े की दुकान के सामने घर-घर नल जल योजना के तहत बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन फट गई है। इससे लगातार पानी का रिसाव हो रहा है और सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है। राहगीरों के साथ आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी बहने से सड़क की स्थिति जर्जर होती जा रही है। इससे राहगीरों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। आसपास के घरों के लोगों को भी कीचड़ और गंदगी के कारण दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत को लेकर संबंधित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। पथ निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी इस समस्या के समाधान को लेकर उदासीन बने हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.