जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के गोराडीह पंचायत अंतर्गत नामशोल निवासी समाजसेवी माखन लाल सिंह (52 वर्ष) का रविवार सुबह एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार का हालपरिजनों के अनुसार, वे पिछले करीब एक सप्ताह से कमर दर्द से परेशान थे और पश्चिम बंगाल के बराबाजार में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

समाज के लिए क्षतिमाखन लाल सिंह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। बताते...