Jamshedpur News: बैटरी चालित गाड़ी से स्टेशन पर सुरक्षा गश्त करेंगे आरपीएफ के जवान
जमशेदपुर, अक्टूबर 18 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा में आरपीएफ की प्लेटफॉर्म गश्त व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। इससे आरपीएफ के जवान जल्द ही बैटरी चालित सैगवे से सुरक्षा ड्यूटी करेंगे। दक्षिण पूर्व जोन आरपीएफ ने खड़गपुर में सैगवे से प्लेटफॉर्म पर गश्त का ट्रायल किया है। टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल को भी जल्द यात्री सुरक्षा में सैगवे मिलेगा। सैगवे के माध्यम से सुरक्षा जवानों को प्लेटफॉर्म की निगरानी में सहूलियत होगी। जवान कम समय में प्लेटफॉर्म के एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंच सकेंगे। इससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को सहायता मिलेगी। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ए नवीन प्रसात ने बताया कि टाटानगर के लिए अन्य कई सुरक्षा योजना पर काम शुरू है। बिहार के कटिहार स्टेशन में जनवरी 2026...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.