जमशेदपुर, नवम्बर 18 -- सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट पर रतन तिर्की की निंदा Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा कंपनी द्वारा जमशेदपुर में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा के साथ हुई मारपीट की घटना पर झारखंड आंदोलनकारी सह टीएसी के पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने कड़ी निंदा व्यक्त की है। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक और चिंताजनक बताते हुए टाटा कंपनी से संवाद कार्यक्रम को अविलंब बंद करने की मांग की है।तिर्की ने सवाल उठाया कि जिस कार्यक्रम में देशभर के आदिवासियों को बुलाया जाता है, वहीं एक वरिष्ठ आंदोलनकारी के साथ मारपीट होना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि केवल सांस्कृतिक नृत्य और मनोरंजन से आदिवासी समाज का विकास नहीं होगा। आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन, विस्थापन, रोजगार और शैक्षणिक अधिकारों पर सार्...