जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण कर पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके तहत बुरूडीह डैम में नौका परिचालन और होटल निर्माण की योजना पर काम होगा। वहीं, तेंतुलडुंगरी, फुलडुंगरी और छोटाबांकी डैम समेत अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सहमति दी गई। पर्यटन स्थलों के रखरखाव, साफ-सफाई और प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।बैठक में तेंतुलडुंगरी के सौंदर्यीकरण का काम विभागीय प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बुरूडीह डैम के विकास के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर विभाग को दोबारा भेजने का निर्णय हुआ। धरम...