जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रेलवे इम्प्लाई वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य हर माह के पहले गुरुवार को रेलवे अस्पताल, खासमहल पहुंचकर भर्ती बीमार रेलकर्मियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मरीजों का हालचाल जानने के साथ उनका हौसला बढ़ाया जाएगा और फल व पौष्टिक आहार भी दिया जाएगा। यह घोषणा एसोसिएशन के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने कैरिज कॉलोनी में गुरुवार को आयोजित साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर में की।उन्होंने कहा कि बीमारी के दौरान दवा और इलाज के साथ मरीजों को अपनापन और सामाजिक सहयोग भी जरूरी है। सहकर्मियों की मौजूदगी से मरीजों को भावनात्मक संबल मिलेगा और उन्हें अकेलेपन का अहसास नहीं होगा। सदस्य हर माह पहले गुरुवार को सुबह नौ से 11 बजे तक अस्पताल में मरीजों से मिलेंगे।शिविर में रेलकर्मियों और आम लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड ...