जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। राजनीति की व्यस्तता के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का शुक्रवार को बेहद भावुक अंदाज देखने को मिला। वे अपनी बीमार मां के पास बैठकर उन्हें बांसुरी की मधुर धुन सुनाते नजर आए। बांसुरी की मीठी आवाज के बीच मां के चेहरे पर खिली मुस्कान ने इस पल को और खास बना दिया। मां-बेटे के बीच स्नेह और अपनत्व से भरे इन पलों को अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि मां मेरे जीवन का सबसे अनमोल आशीर्वाद हैं। उनका प्रेम मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, उनका आशीर्वाद मेरा संबल और उनका जीवन मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। पूर्व सीएम का यह पोस्ट मां के प्रति प्रेम, सम्मान और पारिवारिक रिश्तों की गहराई का भावुक संदेश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...