Jamshedpur News: बीपीपीएल सीजन-3 शुरू, पार्थ इलेवन क्वालीफायर-1 में पहुंची
जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: पटमदा। बोड़ाम प्रखंड के हाथियाडीह फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को बोड़ाम और हथियाडीह क्रिकेट टीम के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय बोड़ाम-पटमदा प्रीमियर लीग (बीपीपीएल) सीजन-3 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ग्रुप-ए की दलमा टाइगर्स, पार्थ इलेवन, महाकाल इलेवन और इंद्रा इलेवन के बीच छह मुकाबले खेले गए। पार्थ इलेवन ने अपने तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वालीफायर-1 में जगह बनाई। वहीं, इंद्रा इलेवन दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रही और क्वालीफायर-2 के लिए क्वालीफाई किया। पहले दिन पार्थ इलेवन के केशव गोप को तीन बार, जबकि इंद्रा इलेवन के बिक्की कर्मकार व देव महांती और महाकाल इलेवन के चंदन मुखी को एक-एक बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। समिति की ओर से सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.