जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए बीएससी नर्सिंग (बेसिक एवं पोस्ट-बेसिक) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के नर्सिंग संस्थानों में नामांकन लिए जाते हैं। आवेदन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जिसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई प्रविष्टियों में सुधार के लिए 3 अगस्त 2026 की तिथि तय की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार के संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान श्रेणीवार निर्धारित किया...