जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल ट्रेन पहली बार बिहार के यात्रियों को लेकर रवाना हुई। मंगलवार रात प्लेटफॉर्म नंबर दो से रवाना 20 कोच की स्पेशल ट्रेन की हर श्रेणी में सीट खाली थी। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के यात्रियों की सुविधा में रेलवे ने 25 नवंबर तक अप-डाउन में मंगलवार-बुधवार को बिहार मार्ग में स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश दिया है। पूजा से काफी पहले रवानगी के कारण स्लीपर में 800 से अधिक और थर्ड एसी में करीब सौ सीटें बुक नहीं हुईं। हालांकि छठ के लिए अभी से वेटिंग है। ट्रेन के जनरल कोच में भी एक-डेढ़ दर्जन ही यात्री थे। यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा में झारखंड, बंगाल और ओडिशा के लिए 7 ट्रेनें रद्द; स्पेशल ट्रेनों में छठ पर वेटिंग हालांकि, टाटा-बक्सर के बीच 16 स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव है। इससे बक्सर पूजा स्...