जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर थाना क्षेत्र में हेलमेट जांच के दौरान एक युवक से रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई ललन सिंह तथा आरक्षी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार को निलंबित कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद डीएसपी ट्रैफिक नीरज से जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर वीडियो वायरल होने के करीब छह घंटे के भीतर तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी गई। जानकारी के अनुसार, कदमा निवासी एक युवक बाइक से साकची जा रहा था। रास्ते में बिष्टूपुर क्षेत्र में चल रहे हेलमेट जांच अभियान के दौरान पुलिस ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: वायरल वीडियो मामले में गश्ती अधिकारी समेत पांच निलंबित आरोप है कि इस दौरान उससे रुपये की मांग की गई। युव...