Jamshedpur News: बिष्टूपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
जमशेदपुर, जुलाई 25 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर थाना क्षेत्र में हेलमेट जांच के दौरान एक युवक से रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई ललन सिंह तथा आरक्षी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार को निलंबित कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद डीएसपी ट्रैफिक नीरज से जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर वीडियो वायरल होने के करीब छह घंटे के भीतर तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी गई। जानकारी के अनुसार, कदमा निवासी एक युवक बाइक से साकची जा रहा था। रास्ते में बिष्टूपुर क्षेत्र में चल रहे हेलमेट जांच अभियान के दौरान पुलिस ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान उससे रुपये की मांग की गई। युवक ने चुपके से रुपये एक सिपाही को देने का प्रयास किया, लेकिन उसने कथित तौर पर कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.