जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर के यश कमल केएसजीजे ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने चालाकी से 6.37 लाख रुपये की सोने की बिस्किट चोरी कर ली। घटना 12 सितंबर को दिन के करीब 1.40 बजे की है। चोरी हुई सोने की बिस्किट का वजन 41.56 ग्राम और कीमत करीब 6 लाख 37 हजार रुपये बताई गई है। मामले में आदित्यपुर के अंबे एलेंसी निवासी कमल राज के बयान पर स्कूटर चालक और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: स्कूटर नंबर से सोने की बिस्किट चोरों तक पहुंचने में जुटी पुलिसघटना का विवरण कमल राज ने पुलिस को बताया कि घटना के समय एक युवक स्कूटर से दुकान पर पहुंचा था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। दोनों दुकान में आने के बाद जेवर देखने लगे। इसी दौरान एक युवक ने दुकानदार और कर्मचारियों को चकमा देकर...