Jamshedpur News: बिष्टूपुर बाजार की दो दुकानों से 1.95 लाख की चोरी
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर बाजार में शुक्रवार देर रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर करीब 1.95 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। बाजार में चोरों ने सबसे पहले श्याम ट्रेडर्स नामक राशन दुकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर करीब एक लाख नकद लेकर फरार हो गए। हालांकि दुकान में रखे एटीएम कार्ड, चेकबुक और अन्य सामान को उन्होंने नहीं छुआ। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक राकेश को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के पास संदिग्ध व्यक्ति अक्सर सोता है। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने पास स्थित रौनक अली की फल दुकान का ताला तोड़ दिया। दुकान में महाजन को भुगतान के लिए रखे करीब 95 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। रौनक अली ने बताया कि वह रात में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.