जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर स्थित खाऊ गली में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में लोग बाल-बाल बच गए। घटना से वहां अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना को लेकर हंगामा होने लगा। सूचना मिलने पर बिष्टूपुर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराकर यातायात सामान्य कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय खाऊ गली से एक कार मुड़कर वीमेंस कॉलेज की ओर जा रही थी। इस दौरान सामने से तेज गति से आ रही दूसरी कार ने सीधे उस वाहन में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Dumka News: काठीकुंठ चौक में हाईवा की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भागने का प्रयास करने...