जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पिछले तीन-चार दिनों से बारिश की बेरुखी के कारण शहर में गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जबकि मानगो इलाके में केवल बादल मंडराते रहे और बिना बारिश के ही छंट गए। तेज धूप के कारण उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में राहत मिलने का अनुमान जताया है। उनके अनुसार, 9 सितंबर से राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव के साथ शहरवासियों को उमस से भी राहत मिल सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...